Sakti Thief Arrest : मकान से 3 लाख 23 हजार रूपये एवं मोबाइल की चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर, डभरा पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. डभरा पुलिस ने मकान से 3 लाख 23 हजार रूपये एवं मोबाइल की चोरी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

 



दरअसल, कोसमंदा गांव के ताराचंद पटेल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 21-22 मई की दरमियानी रात मकान से आलमारी में रखे 3 लाख 23 हजार रूपये एवं मोबाइल चोरी हुई थी. रिपोर्ट पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज किया था और जांच कर रही थी.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

इसके बाद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कोसमंदा गांव के चुरावन दास महंत, एक मोबाइल की बिक्री हेतु सपोस के बस स्टैंड के पास ग्राहक का इंतजार कर रहा है. इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और चोरी की मोबाइल के साथ चुरावन दास महंत को पकड़ा. पूछताछ करने पर अपने दोस्त लालमणी पटेल के साथ मिलकर ताराचंद पटेल के घर में चोरी करने की सामने आई.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

पुलिस ने दोनों आरोपी कोसमंदा गांव निवासी चुरावन दास महंत और लालमणी पटेल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

error: Content is protected !!