JanjgirChampa Accident : शादी में जा रहे बाइक सवार पति-पत्नी को अज्ञात ट्रैक्टर ने मारी ठोकर, दोनों को आई चोट, गंभीर रूप से घायल पत्नी बिलासपुर रेफर, शिवरीनारायण पुलिस कर रही जांच

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के खोरसी गांव के पास शादी में शामिल होने जा रहे बाइक सवार पति-पत्नी को ठोकर मारने वाले अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जोन्धरा निवासी हरिश्चन्द्र प्रजापति ने आज 16 मई को रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपनी पत्नी फिरबाई के साथ अपनी बाइक क्रमांक CG 11 MB 6103 से 02 मई 2023 को अपने गांव से केरा शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी वे खोरसी के पास पहुंचे थे कि शिवरीनारायण की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से ठोकर मार दी. इससे दोनों पति-पत्नी गिर गए थे. इससे दोनों को चोट आई थी, जिन्हें डायल 112 के माध्यम से खरौद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

वहां से गंभीर स्थिति होने पर घायल उसकी पत्नी फिरबाई को बिलासपुर रेफर किया गया था, जहां अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. फिलहाल, मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!