जहर पीने का वीडियो फेसबुक पर पोस्ट कर सो गया युवक, घर पहुंची पुलिस तो हुआ ये…

सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए युवा तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं. कई बार ऐसे लोग इस तरह का कदम भी उठा लेते हैं जिससे उनकी जान आफत में आ जाती है.

 



 

 

 

एक ऐसा ही मामला नोएडा से सामने आया है जहां फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए युवक ने जहर पीने की एक्टिंग का वीडियो बनाकर फेसबुक पर पोस्ट कर दिया. नोएडा पुलिस जब लोकेशन ट्रेस करके युवक के पास पहुंची तो युवक आराम से सोता हुआ मिला.

 

 

 

दरअसल, मंगलवार को नोएडा के सेक्टर 87 में रहने वाले युवक ने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया. वीडियो में युवक मच्छर मारने वाले ऑलआउट को पीता हुआ दिखाई दे रहा था.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

 

वीडियो का कैप्शन भी कुछ इसी तरह लिखा गया था कि युवक जहर पी रहा है. इस वीडियो को फेसबुक पर अपलोड कर युवक सो गया. हालांकि इसके तुरंत बाद ही फेसबुक मुख्यालय ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए युवक का मोबाइल नंबर, वीडियो लिंक और लोकेशन भारत सरकार को भेज दिया.

 

 

 

सरकार द्वारा जांच कराने पर लोकेशन नोएडा का निकला, जिसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार और डीजीपी मुख्यालय को सचेत किया गया. डीजीपी मुख्यालय ने इसकी सूचना नोएडा पुलिस कमिश्नरेट को दी. लोकेशन मिलने के बाद फेज 2 की पुलिस आनन-फानन में लोकेशन पर पहुंची.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

 

 

पुलिस ने जब जांच की तो पाया कि वीडियो पोस्ट करने के बाद युवक आराम से अपने कमरे में सो रहा था. पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो पता चला कि वो सोशल मीडिया पर इस तरह का वीडियो फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए पोस्ट करता था. अब नोएडा पुलिस युवक से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!