Tatkal या General में कौन सी टिकट पहले होगी कंफर्म, रिजर्वेशन कराने से पहले जान लें ये बड़ी बात

Which one is confirmed first between TQWL and GNWL: भारत में एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए सबसे सस्ता साधन ट्रेन है। हर दिन लाखों की संख्या में इससे लोग यात्रा करते हैं। सस्ता होने की वजह से इसमें भीड़ भी होती है लेकिन रेलवे रिजर्वेशन (Train Reservation) की सुविधा देता है, ताकि आप अपनी एक सीट बुक कर सकें। यात्रियों की संख्या इतनी ज्यादा होती है कि सभी को कंफर्म टिकट (Confirm Ticket) नहीं मिल पाता। हालांकि सीट फुल होने के बाद भी रेलवे कम से कम 200 से लेकर 300 यात्रियों को वेटिंग टिकट (Waiting Ticket) देता है। वेटिंग टिकट इसलिए दिया जाता है ताकि अगर कंफर्म टिकट वाला यात्री टिकट कैंसिल करे तो ट्रेन की सीट खाली न जाए और वेटिंग वाले पैसेंजर को जगह मिल जाए।

 



 

 

 

 

वैसे तो हर यात्री का कभी न कभी वेटिंग टिकट से सामना जरूर हुआ होगा। कई बार यात्रा से कई दिन पहले रिजर्वेशन कराने पर भी वेटिंग टिकट मिलती है और कई बार यात्रा के एक दिन पहले यानी तत्काल में टिकट कराने पर भी वेटिंग टिकट मिलता है। यात्रा से कई दिन पहले वाले टिकट में अगर वेटिंग आ जाता है तो उसे जनरल वेटिंग कहा जाता है और तत्काल के समय बुकिंग करने पर वेटिंग टिकट मिलने पर उसे तत्काल वेटिंग टिकट कहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब वेटिंग टिकट कंफर्मेशन की बात आती है तो कौन सी टिकट पहले कंफर्म होगी।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

 

ये टिकट पहले होगी कंफर्म
आपको बता दें कि जनरल वेटिंग टिकट में GNWL लिखा होता है जबकि तत्काल में मिलने वाले वेटिंग टिकट में TQWL लिखा हुआ होता है। आइए आपको बताते हैं कि GNWL और TQWL वेटिंग टिकट में कौन सी पहले कंफर्म होती है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

 

वेटिंग लिस्ट में सबसे प्राथमिकता जनरल टिकट को ही दी जाती है। इसलिए अगर आपके पास जनरल वेटिंग वाला टिकट है तो सबसे वही कंफर्म होगा। जब जनरल की वेटिंग कंफर्म हो जाएगी तब जाकर तत्काल का नंबर आएगा। इसका मतलब यह है कि तत्काल वेटिंग टिकट के कंफर्म होने की संभावना काफी कम होती है।

 

 

 

 

इस वजह से तत्काल टिकट नहीं होती कंफर्म
तत्काल वेटिंग टिकट के कंफर्म न होने की एक बड़ी वजह यह भी है कि जिन लोगों ने तत्काल में टिकट कराया है उसका मतलब यह है कि उन सभी को यात्रा करना जरूरी है और इस बात की संभावना बेहद कम है कि वह अपना टिकट कैंसिल करेंगे। इसलिए तत्काल वेटिंग की संभावना बेहद ही कम होती है। एक बात आपको बता दें कि अगर आपने तत्काल में टिकट कराया है और वेटिंग आ जाता है, लेकिन ट्रेन के चार्ट बनने तक आपका टिकट कंफर्म नहीं होता तो वह टिकट आटोमैटिक कैंसिल हो जाएगी। मतलब आप तत्काल वेटिंग टिकट पर यात्रा नहीं कर सकते।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!