‘ ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट पर इन जोड़ियों के बीच हुआ प्यार ,किसी ने रचाई शादी तो कोई हुआ बर्बाद…देखिए

पिछले 14 सालों से दर्शकों के दिलों पर राज करता आ रहा टीवी का बेहद पॉपुलर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ छोटे पर्दे का सबसे लोकप्रिय और चर्चित सीरियल बन चुका है| इस सीरियल में अभी तक कई बार लीप आ चुका है और कहानी में स्टार कास्ट भी पूरी की पूरी बदल चुकी है परंतु आज भी इस सीरियल को लोग बड़े ही चाव से देखना पसंद करते हैं।

 



‘ ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टीवी शो के जरिए कई चेहरों ने इंडस्ट्री में लोकप्रियता हासिल की है और इतना ही नहीं इस सीरियल ने टीवी जगत को ढेर सारे ऑन स्क्रीन कपल्स भी दिए हैं जो कि प्रशंसकों के पसंदीदा कपल बन चुके है | इस सीरियल में नजर आने वाले कई ऑनस्क्रीन कपल्स को बेस्ट जोड़ी का अवार्ड भी मिल चुका है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस सीरियल के सेट पर काफी सारे रियल कपल भी बने हैं और शूटिंग सेट पर ही इनकी लव स्टोरी शुरू हुई जिसमें से कुछ आज भी रिलेशनशिप में है तो कुछ का ब्रेकअप हो चुका है| तो आइए आपको नाम बताते हैं।

हिना खान-रॉकी जायसवाल
टेलीविजन इंडस्ट्री की बेहद मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से टीवी की दुनिया में कदम रखा था और इसी सीरियल के सेट पर हिना खान की मुलाकात रॉकी जयसवाल से हुई थी जिसके बाद हिना खान और रॉकी एक दूसरे के अच्छे दोस्त बन गए और अब सालों से हिना खान रॉकी जयसवाल के साथ रिलेशनशिप में है और यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Sarguja Police Transfer News : पुलिस विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल, 7 टीआई सहित 46 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, SSP ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी सूची...

लता सबरवाल-संजीव सेठ
सीरियल यह रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा के माता-पिता के रोल में नजर आए संजीव सेठ और लता सभरवाल ने ऑनस्क्रीन पति पत्नी का किरदार निभाया था और वही सीरियल के सेट पर ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और दोनों ने शादी रचा ली।

रोहन मेहरा-कांची सिंह
टीवी सीरियल यह रिश्ता क्या कहलाता है में अभिनेता रोहन मेहरा और कांची सिंह बहन भाई के रोल में नजर आए थे परंतु सीरियल के सेट पर ही इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और यह दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे परंतु कुछ समय के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया और दोनों ही अपनी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए

ऋषि देव-मोहिना सिंह
इस सीरियल में ऋषि देव ने नक्श का पॉपुलर किरदार निभाया था और वही एक्ट्रेस मोहिना सिंह उनकी पत्नी कीर्ति के किरदार में नजर आई थी| ऑनस्क्रीन इन दोनों के बीच गजब की बॉन्डिंग देखने को मिली थी और कहा जाता है कि यह दोनों रियल लाइफ में एक दूसरे को डेट कर रहे थे परंतु दोनों की राहें अलग हो गई और दोनों ही अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं।

इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : पटवारी हड़ताल पर सरकार का बड़ा एक्शन, प्रदेश में हड़ताली पटवारियों को अब तक 3912 कारण बताओ नोटिस जारी, 141 पटवारी निलंबित, 95 का तबादला, 336 के खिलाफ सख्त कार्रवाई...देखिए पूरी सूची...

शिवांगी जोशी-मोहसिन खान
टीवी की सुपरहिट जोड़ी शिवांगी जोशी और मोहसिन खान के बीच प्यार की शुरुआत इसी सीरियल के सेट पर हुई थी और इन दोनों को कार्तिक और नायरा के किरदार में लोगों ने बेहद पसंद किया था| वही असल जिंदगी में भी शिवांगी जोशी और मोहसिन खान एक दूजे के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं।

अंशुल पांडे-प्रियंका उधवानी
टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलता है’ में पति-पत्नी के रोल में नजर आए अंशुल पांडे और प्रियंका उधवानी रियल लाइफ में भी एक दूसरे को डेट कर रहे थे हालांकि कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।

प्रणाली राठौड़-हर्षद चोपड़ा
लिस्ट में अगला नाम प्रणाली राठौर और हर्षद चोपड़ा का शामिल है जो कि वर्तमान समय में अक्षरा और अभिमन्यु का केदार निभाकर लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो रहे हैं| इन दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी भी लोगों को बेहद पसंद आती है और दावा किया जा रहा है कि असल जिंदगी में भी हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौर दूसरे को डेट कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Sarguja Police Transfer News : पुलिस विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल, 7 टीआई सहित 46 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, SSP ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी सूची...

करिश्मा सावंत-पारस प्रियदर्शन

सीरियल यह रिश्ता क्या कहलाता है मैं पारस प्रियदर्शन और करिश्मा सावंत पति-पत्नी के रोल में नजर आए थे और इन दोनों को लेकर भी ऐसी खबरें आई थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और फैंस भी इन रियल लाइफ कपल के रूप में देखने के लिए बेताब रहते थे|

error: Content is protected !!