दर्दनाक हादसा : गहरी खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 8 लोगों की मौके पर मौत, 26 घायल, मंदिर से लौट रहे थे सभी लोग

जयपुर. राजस्थान के झुंझुनू जिले में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के गहरी खाई में गिर जाने से 8 लोगों की मौत हो गयी और 26 अन्य लोग घायल हो गये. पुलिस ने यह जानकारी दी है.

 



पुलिस के मुताबिक, यह घटना उदयपुरवाटी इलाके में सोमवार शाम उस समय हुई, जब ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार लोग एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित मंदिर से लौट रहे थे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

झुंझुनू के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल सिंह ने कहा कि ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिर गई, जिससे आठ लोगों की मौत हो गई. उन्होंने कहा कि सभी घायलों को झुंझुनू और सीकर जिले के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. इस घटना के बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!