Akaltara Big News : कोयला लेने गई महिला आई ट्रेन की चपेट में, हालत गंभीर, बिलासपुर किया गया रेफर, अकलतरा का मामला

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के संजयनगर में कोयला लेने गई महिला फुलेश्वरी बाई यादव, ट्रेन की चपेट में आ गई है. घटना में महिला के हाथ और कमर में गंभीर चोट आई है. उसे प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है.



मिली जानकारी के अनुसार, संजयनगर की रहने वाली महिला फुलेश्वरी बाई यादव, कोयला लेने रेलवे ट्रैक के पास गई थी. इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गई. घटना के बाद उसे अकलतरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे बिलासपुर रेफर किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti Police Transfer News : 4 निरीक्षकों का तबादला, SP प्रफुल्ल ठाकुर ने जारी किया आदेश... किन्हें, कहां-कहां मिली जिम्मेदारी... देखिए लिस्ट

error: Content is protected !!