Akaltara Big News : पेड़ पर इस हालत में मिली शख्स की लाश, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस तो…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार के छोटे अमेरी खार में एक व्यक्ति मोहन धनवार ने पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और तफ्तीश में जुटी हुई.

 



पुलिस के मुताबिक, कोटमीसोनार निवासी मोहन धनवार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और अक्सर उसकी तबियत खबर रहती थी. आज पुलिस को सूचना मिली कि पेड़ पर उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

फिलहाल, उसने फांसी लगाकर खुदकुशी क्यों की, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. मामले में पुलिस ने परिजन का बयान लिया है और जिसमें मोहन धनवार की मानसिक स्थिति और तबियत खराब होने की बात सामने आई है. मामले में पुलिस की जांच जारी है और जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में विधि-विधान से गणेश प्रतिमा की स्थापना

Related posts:

error: Content is protected !!