Pamgarh News : छ्ग गौसेवा आयोग के अध्यक्ष ने श्री कामधेनु गौशाला में शेड का लोकार्पण किया

जांजगीर-चाम्पा. छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास ने पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत स्थित ग्राम डोंगाकोहरौद में श्री कामधेनू गौशाला के शेड निर्माण का लोकार्पण किया. इस दौरान गौ माता की पूजा-अर्चना की और गुड़ और केला खिलाकर तिलक लगाया.

 



इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे. इस दौरान छ्ग गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुंदर दास ने कहा कि हम सबके यहां से चले जाने के पश्चात गौ माता इस सुंदर नवनिर्मित भवन में विश्राम करेंगी और चारा पानी प्राप्त कर हम सभी को आशीर्वाद प्रदान करेंगी, जिससे छत्तीसगढ़ सहित पूरे राष्ट्र में खुशहाली आएगी.

इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

Related posts:

error: Content is protected !!