Bahanaga train accident : ओडिशा ट्रेन हादसे की बड़ी वजह आई सामने, इस वजह से हुई दुर्घटना

भुवनेश्वर. ओडिशा के बालासोर में  दो पैसेंजर ट्रेन और एक मालगाड़ी के बीच हुई भयानक टक्कर के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। अब इस हादसे की जॉइंट इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें हादसे के पीछे सिग्नल से जुड़ी गलती बताई गई।

 



सिग्नल देकर ले लिया गया वापस

रिपोर्ट में कहा गया कि एक मालगाड़ी बहानगा बाजार स्टेशन पर लूप लाइन में खड़ी थी। तभी कोरोमंडल एक्सप्रेस (12841) स्टेशन पर पहुंची। लूप लाइन में किसी ट्रेन को तब खड़ा किया जाता है, जब किसी अन्य ट्रेन को आगे भेजा जाना हो। बहानगा रेलवे स्टेशन पर भी स्थिति यही थी। कोरोमंडल एक्सप्रेस को आगे भेजने के लिए लूप में गाड़ी को स्टेशन पर खड़ा किया गया था।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

जॉइंट इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट में कहा गया कि पहले अप मेन लाइन के लिए कोरोमंडल एक्सप्रेस को सिग्नल भेजा गया था। लेकिन बाद में इसे वापस ले लिया गया। तब तक कोरोमंडल एक्सप्रेस लूप लाइन पर चली गई और वहां खड़ी मालगाड़ी से उसकी भिड़ंत हो गई। मालगाड़ी से टक्कर के बाद उसके डिब्बे पटरी से उतर गए।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

चश्मदीद ने बयां किया दुर्घटना का आंखों देखा हाल

कोरोमंडल एक्सप्रेस में सवार यात्री अनुभव दास ने इस भयावह दुर्घटना का आंखों देखा हाल बयां किया। दास ने कई ट्वीट कर विस्तार से बताया कि दुर्घटना कैसे हुई। उन्होंने कहा,’मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि हावड़ा से चेन्नई जाने वाली कोरोमंडल एक्सप्रेस के भीषण हादसे का शिकार होने के बावजूद मैं सकुशल बच गया।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!