सोने-चांदी की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, इतने रुपए हो गए सस्ते, खरीदने से पहले जान लें ताजा भाव

नई दिल्ली : विदेशी बाजारों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 170 रुपए के नुकसान के साथ 60,650 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,820 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 300 रुपए की गिरावट के साथ 74,050 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय एवं श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बनाहिल के राष्ट्रीय सेवा योजना की सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ

Gold became cheaper by Rs 170 एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की हाजिर कीमत आज 170 रुपए की गिरावट के साथ 60,650 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गयी।’’ विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,959 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी नुकसान के साथ 24.10 डॉलर प्रति औंस पर थी।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : तिलई में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा रजत जयंती महोत्सव पर शिविर का किया गया आयोजन, बड़ी संख्या में पहुंचे हितग्राही

error: Content is protected !!