JanjgirChampa Update : शराब पीने से सेना के जवान समेत 3 लोगों की मौत पर रहस्य बरकरार, जांच के लिए भेजा गया तीनों मृतकों का ‘बिसरा’, रिपोर्ट से होगा मौत के असल कारण का खुलासा, नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल ने ये कहा… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ क्षेत्र के रोगदा गांव में सेना के जवान समेत 3 लोगों की शराब पीने से मौत मामले में पुलिस ने बिसरा को जांच के लिए बिलासपुर और रायपुर भेज दिया है. पुलिस अफसरों का कहना है कि तीनों मृतकों के बिसरा की रिपोर्ट जल्द आएगी. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी, वहीं तीनों व्यक्ति की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा.

 



दरअसल, 15 मई को रोगदा गांव में घटना हुई थी. परसराम साहू, सेना के जवान नंदलाल कश्यप और उसके साले सतीश कश्यप की शराब पीने के बाद तत्काल मौत हो गई थी. घटना के बाद जिस किराना दुकान से देशी शराब खरीदी गई थी, उस किराना दुकानदार हरप्रसाद साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इधर, तीनों की मौत की वजह घटना के 28 दिन बाद भी स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस ने तीनों मृतकों के बिसरा को रायपुर और बिलासपुर जांच के लिए भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda DeadBody : सड़क किनारे के गड्ढे में युवक का शव मिला, मौके पर पहुंची FSL और बलौदा पुलिस की टीम...

घटना के बाद पीड़ित परिवारों को 50-50 लाख मुआवजा देने की मांग नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने की है, लेकिन प्रशासन और सरकार की ओर से कोई मदद पीड़ित परिवारों को नहीं मिली है. इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल ने सवाल उठाया है. उन्होंने कहा है कि अभी तक प्रशासन का कोई भी अधिकारी पीड़ित परिवार से नहीं मिला है. सरकार ने पीड़ित परिवार को मुआवजा नहीं दिया है, यह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और छग सरकार की असंवेदनशीलता को दर्शाता है. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि दशगात्र के पहले उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी और 5-5 हजार की मदद की थी, लेकिन जिला प्रशासन से कोई अधिकारी मिलने नहीं पहुंचा है, यह बड़ी विडंबना है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल के श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम आयोजित, सांसद कमलेश जांगड़े हुई शामिल..

Related posts:

error: Content is protected !!