बिग बॉस 14 की विजेता Rubina Dilaik की कार का हुआ एक्सीडेंट, सदमे में एक्ट्रेस, पति अभिनव शुक्ला ने दी जानकारी

नई दिल्ली. बिग बॉस 14 की विजेता रुबीना दिलैक की कार का एक्सीडेंट हो गया। उनके पति अभिनव शुक्ला ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि शनिवार की दोपहर को रुबीना की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। वह दोपहर को ट्रेवल कर रही थी।



कार हादसे के बाद रुबीना दिलैक कैसी है?
अभिनव शुक्ला ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने इस बारे में भी बताया कि रुबीना दिलैक ठीक है और उन्हें कुछ नहीं हुआ है। हालांकि, उन्होंने एक लंबा नोट लिखा है। इसके अलावा एक्सीडेंट साइट से जुड़ी जानकारी भी दी है। उनके फैंस खबर से सन्न रह गए। हालांकि, उनके पति अभिनव शुक्ला ने जानकारी दी है कि वह ठीक हैं और उनका मेडिकल टेस्ट हो रहा है। ट्विटर पर अभिनव शुक्ला ने लिखा है,

इसे भी पढ़े -  CG Death Case in Jail: जेलों में 4 सालों में इतने कैदियों की मौत! मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव और जेल डीजी से इन बिंदुओं पर मांगा जवाब

यह आज होना था। यह किसी के भी साथ हो सकता है। ऐसे बेवकूफ से बचे जो ट्रेफिक लाइट पर फोन पर बात करते हुए सिग्नल जंप करते हैं और वहां खड़े होकर मुस्कुराते रहते हैं। बाकी जानकारियां जल्द दूंगा। रुबीना कार में थी लेकिन वह ठीक है। उनका मेडिकल हो रहा है।”

अभिनव शुक्ला ने रुबीना दिलैक की कार के हादसे के बाद पुलिस से क्या कहा है?

एक्सीडेंट की तस्वीरें शेयर करते हुए अभिनव शुक्ला ने जानकारी दी है कि रुबीना दिलैक हादसे से सदमे में है। इस बीच, मुंबई पुलिस ने उनके ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उन्हें हादसे की जानकारी नजदीकी पुलिस स्टेशन में देनी चाहिए। सोशल मीडिया पर अभिनव के कमेंट किए जाने के बाद कई लोगों ने चिंता जताई है। एक फैन ने पूछा है, “क्या आप और रुबीना दिलैक ठीक हो। कृपया हमें जानकारी देते रहिए।” एक ने लिखा है, “कृपया ध्यान रखिए।” एक ने लिखा है, “हमें आशा है कि आप दोनों ठीक होंगे।”

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नगर विकास में उत्कृष्ट कार्य के लिए नगर पालिका सक्ती हुआ सम्मानित, डिप्टी सीएम अरुण साव ने अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल व सीएमओ प्रहलाद पांडेय को किया सम्मानित, नगरवासियों में हर्ष का माहौल

कौन हैं रुबीना दिलैक?

रुबीना दिलैक बिग बॉस 14 की विजेता है। उन्होंने शक्ति: अस्तित्व के एहसास की नामक शो भी किया है। वह रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 12 में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा, उन्होंने डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 में भी भाग लिया था।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : बीरभांठा में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, जिला पंचायत सभापति एवं प्रशिक्षण प्रभारी सुशीला सिन्हा रही मौजूद

error: Content is protected !!