Champa News : सिवनी में कृषक परिचर्चा कार्यक्रम 6 जून को

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा क्षेत्र के ग्राम सिवनी स्थित सेवादल चौक सामुदायिक भवन में हमर संगवारी किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड जांजगीर के तत्वाधान में 6 जून को प्रातः 10 बजे कृषक परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में जिले के प्रगतिशील किसानों के अलावा बिलासपुर, सक्ती, कोरबा समेत अन्य जिले के प्रगतिशील किसान शामिल होंगे.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

हमर संगवारी किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष श्यामलाल राठौर, डायरेक्टर रामाधार देवांगन और दीनदयाल यादव ने बताया कि धान के अलावा अन्य फसलों की बेहतर उत्पादन लेने वाले तथा खेती किसानी के क्षेत्र में नवाचार का काम करने वाले छत्तीसगढ़ राज्य के अलग-अलग प्रगतिशील किसानों को आमंत्रित किया गया है. किसान परिचर्चा कार्यक्रम में प्रदेश के किसान खेती किसानी की जानकारी आपस में साझा करेंगे.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!