छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती : प्रोफेसर ब्रम्हानंद मारकंडेय

गिरौदपुरी. डॉ. बम्हानंद मारकंडेय प्रोफेसर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है कि जैसे-जैसे राज्य में विधानसभा चुनाव 2023 नजदीक आ रहे हैं, वैसे – वैसे आम जनता में भी चुनावी हलचल शुरू हो रही है और गाँव की गली में चौक चौराहो पर गर्मी के इस मौसम में चौपालों में बैठे लोगों में अब चर्चा होने लगी है. ठीक उसी तरह शहरों में भी पानठेलो, होटलो में चाय की चुस्कियों का मजा लेते हुए उपस्थिति जन समुदाय में, बुद्धिजीवी वर्गो में चर्चा का बाजार गर्म है. अक्सर मह कहते सुनने को मिल रहा है कि” अब तो भूपेश सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. उनका दिन लद गया है, क्योंकि सत्ता में बैंठे इन पाँच सालों में आम जनता , मतदाताओं , जागरूक नागरिकों, राजनीति के समीक्षकों के बीच कोई विशेष छाप नही छोड़ पाया है कि अमुक कार्यो के कारण उन्हे याद किया जाये. राज्य में जो ड्रीम प्रोजेक्ट चलाया है उनकी स्थिति इतनी खराब है कि वह अपने ही अस्तित्व खो रहा है. राज्य के खजाने का दुरुपयोग ही किया है.

 



किसान न्याय योजना के तहत धान खरीदी और बोनस से भूपेश बघेल अति उत्साहित है. अब भाजपा इसकी पोल खोल अभियान चला रही है दरअसल किसान समझ नही पा रहा है कि उन्हे जो एम एस पी की राशि 2040 रुपये केन्द्र सरकार दे रही है शेष राशि460 बोनस के रूप में एक वर्ष में चार बराबर किश्तों में रे रही है याने कि एक किश्त में अमुमन115 रुपये प्रति क्विंटल देकर कोई एहसान नही कर रहा है कभी धान खरीदी के नाम पर रकबा में कटौती, कभी बार दाने की किल्लत किसान खुद बारदाने खरीद कर धान बेचे , बारदाने की राशि भी डकार गये कुल मिलाकर किसान को छोटी सी धनराशि देकर वाहवाही लूट रही है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

यह उजागर करने का समय आ गया है जिसे लेकर भाजपा, जनता के बीच जा रहा है, नरवा गरवा घुरवा बारी, भूपेश बघेल अब जाने की कर ले तैयारी, इस योजना में एक भी कार्य कही नही हुआ, सिर्फ छत्तीसगढ की गाँव की भोली भाली जनता को बेवकूफ बनाने की योजना है. उनकी भावनाओं के साथ सरासर धोखा है , गौठान तो श्मशान घाट की तरह सुनसान, विरान है न तो पशु है न चारा, न पानी, न गोबर न वर्मी कम्पोस्ट खाद, हां इस योजना से भूपेश बघेल ने जरूर आम जनता को करोड़ो रुपए का पतिला लगाया है. शिक्षा के क्षेत्र में अंग्रेजी माध्यम स्कूल की ड्रीम योजना लायी है.

इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

इसमें प्रत्येक विद्यालय के लिए करोड़ों रुपये स्वीकृत की गई मजे की बात यह है कि राज्य में हिन्दी माध्यम से संचालित विद्यालयों को चिन्हांकित कर मोडिफाई करके बनाया गया है, जबकि इतनी धन राशि में स्वतंत्र नया विद्यालय बनाया जा सकता था, यहां पर भी करोड़ो का खुल्लम खुल्ला खेल चला है. दूसरी तरफ पूर्व में कार्यरत स्टॉफ को बेदखल किया गया और एक हिन्दी माध्यम का विद्यालय की संख्या में कमी की गई.
प्रोफेसर ब्रम्हानंद मारकंडेय ने कहा कि भूपेश सरकार घोटाले बाज की सरकार है उनके हर कार्य में घोटाला ही घोटाला राज्य में शराब बंदी की बात अपनी मेनिफेस्टो में कहा गया,0किन्तु शराब तो राज्य के हर गॉव-गॉंव, शहर शहर की पान ठेलो में, गुमाटियो की दुकानों में सरकार की मातहत विभागों के सह पर बिक रहा है, तो दूसरी तरफ शराब के नाम पर मिलावट खोरी कर अरबों कमा रहा है. शराब को खराब समझने वाला मुख्यमंत्री शराब को ही शरबत के रूप में बटवाकर लोगों के जान के साथ खिलवाड़ कर रहा है.

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

इसी सब कारनामों के कारण चर्चा में बना हुआ है और राज्य की जनता को आने वाले विधान सभा चुनाव का इंतजार है जिसमें उनको सबक सिखाने वाली है और भूपेश सरकार को चलता करने वाली है.
डॉ. ब्रम्हानंद मारकंडेय जोकि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में बिलाईगढ़ विधानसभा से तैयारी में जुटा है और पूरे क्षेत्र में आम जनता के बीच पहुँचकर आर्शीवाद ले रहे है इसी क्रम में दिनाँक06.06.2023 को दुण्ड्रा मंडल के ग्राम नरधा, बिलाईगढ़ मंडल के ग्राम पुरगाँव, भारतपुर, मल्दी, पवनी पहुंचकर जनसम्पर्क किया.
बिलाईगढ़ में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता राम नारायण देवांगन की भतीजी के शादी कार्यक्रम में शामिल हुआ तथा उपस्थित भाजपा पार्टी के नेताओं व कार्यकत्ताओं से भेट की.

error: Content is protected !!