Pamgarh News : पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस में बाहरी प्रत्याशी का विरोध, पामगढ़ में पोस्टर भी चस्पा किया गया, स्थानीय को टिकट देने की मांग

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस में बाहरी प्रत्याशी का विरोध शुरू हो गया है. स्थानीय एक कांग्रेस नेता ने तो बाहरी प्रत्याशी के विरोध में पोस्टर भी चिपकाया है. स्थानीय कांग्रेसियों का कहना है कि पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बाहरी लोगों को टिकट मिलने से कांग्रेस को पिछले चुनावों में हार झेलनी पड़ी है, इसलिए वे इस बार 2023 के विधानसभा चुनाव में बाहरी प्रत्याशी को टिकट नहीं देने की मांग कर रहे हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने पामगढ़ में आने वाले वरिष्ठ नेताओं और पीसीसी के वरिष्ठ नेताओं को भी इस मांग से अवगत कराया है, वहीं बाहरी व्यक्ति को पामगढ़ से प्रत्याशी नहीं बनाने पोस्टर भी चिपकाया है, जिसके बाद पामगढ़ में सियासत तेज हो गई है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में विधि-विधान से गणेश प्रतिमा की स्थापना

जिले के दौरे पर आए राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से पामगढ़ विस क्षेत्र में बाहरी प्रत्याशी के विरोध को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि नाम फाइनल होगा और सूची जारी होगी, तब नाम का पता चलेगा.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

Related posts:

error: Content is protected !!