Government Scheme: सरकार ने कर दी बल्ले-बल्ले, अब फ्री में कर पाएंगे ये काम, तीन महीने का दे दिया???

Aadhaar Card: सरकार की ओर से लोगों के राहत के लिए समय-समय पर कदम उठाए जाते रहे हैं. अब सरकार ने लोगों को राहत देने के लिए एक और अहम ऐलान कर दिया है. दरअसल, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड में मुफ्त अपडेशन के लिए तारीख को बढ़ा दिया है. पहले इसकी लास्ट तारीख 14 जून 2023 थी लेकिन अब इस तारीख को सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है.

 



 

 

 

आधार कार्ड
सरकार ने घोषणा की कि आधार कार्ड को अपडेट करना उन लोगों के लिए अनिवार्य है, जिनका कार्ड 10 साल पुराना है. केंद्र ने अब इसकी समय सीमा को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है. ऐसे में अब लोग 14 सितंबर 2023 तक मुफ्त आधार अपडेट करवा सकते हैं. यह मुफ्त प्रक्रिया ऑनलाइन तरीके से दस्तावेजों को अपलोड करने पर उठायी जा सकती है.

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

 

 

 

ऑनलाइन अपलोड
14 सितंबर 2023 तक लोग ऑनलाइन तरीके से फ्री में अपने पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण के दस्तावेजों को ऑनलाइन अपडेट और अपलोड कर सकते हैं. यूआईडीएआई की वेबसाइट के मुताबिक, “जनसांख्यिकीय जानकारी की सटीकता जारी रखने के लिए कृपया आधार को अपडेट करें. इसे अपडेट करने के लिए, अपनी पहचान का प्रमाण और पते के प्रमाण के दस्तावेज अपलोड करें.”

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

 

 

 

ऑनलाइन विकल्प
मुफ्त अपडेट पर ऑनलाइन किया जाना चाहिए और सीएससी पर अपडेट के लिए हमेशा की तरह शुल्क लिया जाएगा. स्वयं-सेवा ऑनलाइन विकल्प निवासियों को साइट पर तुरंत अनुरोध सबमिट करके अपना पता बदलने की अनुमति देता है. पोर्टल तक पहुंचने के लिए निवासी का आधार नंबर और पंजीकृत मोबाइल नंबर आवश्यक है. निवासी को अपने पंजीकृत मोबाइल फोन नंबर पर भेजे गए ओटीपी का उपयोग करके प्रमाणित करना होगा. अपडेशन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए निवासियों को पीओए दस्तावेज अपलोड करना होगा.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

Related posts:

error: Content is protected !!