JanjgirChampa Arrest : बाइक सवार से मोबाइल और पैसे लूट कर मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से लूट के 1 मोबाइल, 15 हजार नगद और घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने बिलासपुर से वापस आ रहे बाइक सवार व्यक्ति से मोबाइल एवं पैसे लूटकर मारपीट करने वाले दो आरोपी राहुल कुमार और सतीश को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 394, 294, 323, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



दरअसल, कटौद गांव के नीरज यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सपने दोस्त के साथ बाइक से बिलासपुर गए थे. वापस आते वक्त बिलारी पुल के पास फ्रेश होने के लिए रुके थे, तभी दो युवक आए और एक्सीडेंट किए हो कहकर गाली-गलौज कर मारपीट की. साथ ही, मोबाइल और पैसे को लूट कर भाग गए थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

शिवरीनारायण पुलिस ने बिलारी गांव से आरोपी राहुल कुमार, पामगढ़ चंडीपारा से सतीश, दोनों आरोपियों के कब्जे से लूट किए गए 1 मोबाइल, नगर 15 हजार रुपए और घटना में प्रयुक्त एक बाइक को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila News : नैला के ठाकुरदास नेभनदास क्लॉथ के संचालक की अनूठी पहल, नवरात्रि में मां दुर्गा के दर्शन के लिए 8 ई-रिक्शा की व्यवस्था की, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क लाभ...

Related posts:

error: Content is protected !!