Hair Care Tips: बालों के लिए वरदान है रीठा, जानिए इसके फायदे और हेयर पैक बनाने का तरीका

नई दिल्ली. आज के समय बालों की समस्याएं बढ़ गई हैं। लोग इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए कई तरह के तेल और हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। दरअसल, इन हेयर पैक्स में केमिकल अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। जो बालों को रुखे और बेजान बनाते हैं। ऐसे में आप बालों की ग्रोथ के लिए प्राकृतिक चीज़ों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता। रीठा आपके बालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

इसमें मौजूग गुण बालों में जमी गंदगी हटाने में मदद करते हैं। साथ ही यह बालों को मजबूती प्रदान करते हैं। तो आइए जानते हैं, बालों के लिए रीठा के क्या फायदे हैं और इससे हेयर पैक कैसे बनाएं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलमी गांव में युवा समिति के द्वारा आयोजित KPL प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, फाइनल मुकाबले में कचन्दा की टीम ने ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये जीती, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, जनपद सदस्य जितेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एकलव्य चंद्रा हुए शामिल

इन तरीकों से बनाएं रीठ हेयर पैक

रीठा और मेहंदी

इस हेयर पैक को बनाने के लिए बाउल में एक चम्मच रीठा पाउडर लें। अब इसमें 3 बड़े चम्मच मेहंदी पाउडर डालें। इसमें पानी डालें और गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को बालों पर लगाएं। करीब 20-30 मिनट बाद पानी से धो लें।

रीठा और अंडा

इस पैक को बनाने के लिए आपको चाहिए 2 कच्चे अंडे, 2 चम्मच रीठा पाउडर और एक चम्मच शिकाकाई । अब एक बाउल में सभी सामग्री को एक साथ मिक्स करें। इसे अपने बालों पर लगाएं। लगभग 30 मिनट बाद माइल्ड शैंपू से धो लें।

रीठा और दही

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलमी गांव में युवा समिति के द्वारा आयोजित KPL प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, फाइनल मुकाबले में कचन्दा की टीम ने ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये जीती, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, जनपद सदस्य जितेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एकलव्य चंद्रा हुए शामिल

इस बनाने के लिए एक बाउल में तीन चम्मच रीठा पाउडर लें। इसमें दो चम्मच दही मिलाएं। अब इस मिश्रण में नींबू का रस मिलाएं। इसे बालों पर लगाएं, करीब 15-20 मिनट बाद पानी से धो लें।

बालों के लिए रीठा के क्या हैं फायदे
अगर आप डैंड्रफ की समस्या से परेशान हैं, तो रीठा आपके लिए कारगर साबित हो सकता है। स्कैल्प पर रीठा का पैक अप्लाई कर आप डैंड्रफ से राहत पा सकते हैं।

रीठा बाल गिरने की समस्या को कम करता है। इसके लिए रीठा के पानी से बालों को धो सकते हैं। इससे आपको फायदा मिलेगा।
बालों को शाइनी और सिल्की बनाने के लिए भी आप रीठा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलमी गांव में युवा समिति के द्वारा आयोजित KPL प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, फाइनल मुकाबले में कचन्दा की टीम ने ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये जीती, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, जनपद सदस्य जितेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एकलव्य चंद्रा हुए शामिल

error: Content is protected !!