छत्तीसगढ़ : मोहन मरकाम के सामने ही प्रभारी सेलजा ने कह दी बड़ी बात, जानें क्या है कांग्रेस में नियुक्ति विवाद

रायपुर. छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बीते एक हफ्ते से चला आ रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।.कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा ने स्पष्ट कर दिया कि रवि घोष ही प्रभारी महामंत्री होंगे…आखिर कांग्रेस के नियुक्ति विवाद की क्या थी वजह…इसे लेकर क्या कहा पीसीसी की प्रभारी सेलजा ने यह एक बड़ा सवाल बना हुआ था।

 



छत्तीसगढ़ कांग्रेस में नियुक्ति विवाद की शुरुआत 20 जून को पीसीसी चीफ मोहन मरकाम के आदेश के साथ हुई….इस आदेश में मोहन मरकाम ने फेरबदल करते हुए रवि घोष और अमरजीत चावला को प्रभारी महामंत्री पद से हटाकर अरुण सिसोदिया को प्रभारी महामंत्री बना दिया..उन्हें संगठन और प्रशासन का प्रभार एक साथ सौंपा…इतना ही नहीं, उन्होंने अमरजीत चावला को रायपुर और रवि घोष को बस्तर का प्रभार सौंप दिया। इस आदेश के अगले ही दिन प्रदेश प्रभारी को इस आदेश को निरस्त करना पड़ा…. लेकिन पीसीसी चीफ अपने स्टैंड पर कायम रहे…उन्होंने पदाधिकारियों के सूची के अनुसार ही काम करने की बात कही….

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Transfer News : तहसीलदार और नायब तहसीलदार के तबादले, कलेक्टर ने आदेश जारी किया...

हालांकि बाद में उन्होंने प्रदेश प्रभारी के आदेश को सर्वाेपरि बताया..लेकिन प्रभारी महामंत्री को लेकर आदेश जारी नहीं किया.. इससे पार्टी में असमंजस की स्थिति थी.. आज इसी मामले पर प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने मोहन मरकाम के सामने ही साफ कर दिया कि रवि घोष ही प्रभारी महामंत्री होंगे…..उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पीसीसी में संयुक्त महामंत्री और सचिवों की और भी नियुक्तियां होंगी।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

कुमारी सेलजा के मोहन मरकाम के सामने प्रभारी महामंत्री के पद को लेकर स्थिति स्पष्ट करने से फिलहाल तो विवाद खत्म हो गई…लेकिन इस आशय का आधिकारिक आदेश कब जारी होगा यह देखना दिलचस्प होगा..और इसे लेकर अभी भी संशय बना हुआ है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

Related posts:

error: Content is protected !!