Janjgir Driver Suicide : जहर का सेवन करने से ड्राइवर की हुई मौत, बिलासपुर में वाहन चालक था मृतक

जांजगीर-चाम्पा. नैला उपथाना क्षेत्र के पाली गांव में ड्राइवर दुर्गेश पटेल ने जहर का सेवन कर लिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई है. मामले में मर्ग कायम कर पुलिस जांच कर रही है. मृतक युवक बिलासपुर में वाहन चालक था. घटना के बाद से परिजन सदमे में हैं.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पाली गांव का दुर्गेश पटेल, बिलासपुर में रहता था और वह वाहन चालक था. वह पाली गांव आया था और उसने घर में जहर का सेवन कर लिया. घटना के बाद आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

मामले में पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की है और शव का पोस्टमार्टम करा रही है. फिलहाल, उसने जहर का सेवन क्यों किया, यह अज्ञात है. मामले में पुलिस परिजन का बयान ले रही है. परिजन के बयान के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!