JanjgirChampa Arrest : नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला 20 वर्षीय आरोपी युवक गिरफ्तार, शिवरीनारायण पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत की कार्रवाई, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले 20 वर्षीय आरोपी युवक राकेश साहू को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी राकेश साहू के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366, 376 एवं पॉक्सो एक्ट 04, 06 के तहत केस दर्ज किया गया है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र की पीड़िता ने 26 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है. इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Action : कलेक्टर के निर्देश पर अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई, 200 ट्रैक्टर अवैध रेत नदी में वापस डलवाई गई, 2 हाईवा वाहन जब्त...

मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने बलौदाबाजार जिले के अमलीडीह गांव के 20 वर्षीय युवक राकेश साहू के कब्जे से नाबालिग लड़की को बरामद किया है और आरोपी राकेश साहू को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.

error: Content is protected !!