JanjgirChampa Arrest : देशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को बिर्रा पुलिस ने किया गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा पुलिस ने देशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.



दरअसल, बिर्रा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी नकछेड साहू, देशी शराब की अवैध बिक्री के लिए ले जा रहा है. इसकी सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी नकछेड साहू के कब्जे से 30 नग देशी शराब बरामद किया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : ट्रैक्टर में बाराती बनकर पहुंची पुलिस की टीम, 8 जुआरी पकड़ाए, 26 हजार रुपये, 2 कार और 7 मोबाइल जब्त, फिल्मी स्टाइल में पुलिस की कार्रवाई की हो रही खूब चर्चा...

पुलिस ने आरोपी नकछेड़ साहू के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है और आरोपी नकछेड साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!