JanjgirChampa Arrest : पत्नी से पैसों की मांग कर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति केसला गांव से गिरफ्तार, पामगढ़ थाना क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के केसला गांव से पत्नी से जुआ और शराब पीने के लिए पैसों की मांग कर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले पति नरेश कश्यप को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ आईपीसी की धारा 498 (A), 306 के तहत जुर्म दर्ज किया है.



पुलिस के मुताबिक, केसला गांव की 27 वर्षीय राधिका कश्यप 25 अगस्त 2022 को बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया था. डॉक्टर की सलाह से बिसरा प्रिजर्व कर रासायनिक परीक्षण कराया गया. रिपोर्ट आने पर कीटनाशक जहर सेवन की बात आई.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Champa Attack : गाली-गलौज करने से मना करने पर धारदार हथियार और डंडे से हमला किया गया, महिला पंच के रिश्तेदार हैं हमला से घायल हुए 3 लोग, बलौदा थाना क्षेत्र का मामला...

परिजन का बयान लिया गया, जिसमें महिला राधिका से उसके पति नरेश कश्यप के द्वारा जुआ खेलने और शराब पीने के लिए हमेशा पैसों की मांग कर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था. इससे तंग आकर महिला राधिका ने जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली थी. पामगढ़ पुलिस ने केसला गांव से आरोपी पति नरेश कश्यप को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara-Saragaon Arrest : गांजा तस्करी के मामले में अकलतरा पुलिस ने गांजा बेचने वाले आदतन बदमाश को सारागांव से किया गिरफ्तार, पूर्व में 3 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी, आरोपियों से 5 किलो 2 सौ 80 ग्राम गांजा जब्त

error: Content is protected !!