JanjgirChampa Big News : इलाज कराने आई महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी आयुर्वेदिक डॉक्टर गिरफ्तार, भेजा गया जेल, पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ पुलिस ने इलाज कराने गई महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी आयुर्वेदिक डॉक्टर भारतेंदु केशव श्रीवास को गिरफ्तार करके न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है. आरोपी डॉक्टर के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 (2) (N), 506 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है.

 



दरअसल, पीड़िता महिला ने पामगढ़ थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 19 मई को उसकी तबियत खराब होने पर वह इलाज कराने आयुर्वेदिक डॉक्टर भारतेंदु केशव श्रीवास के घर में स्थित क्लीनिक में गई थी, जहां प्यार करने का झांसा देकर आरोपी डॉक्टर भारतेंदु केशव श्रीवास ने दुष्कर्म किया. इसके बाद, उसके द्वारा लगातार दुष्कर्म किया गया है. साथ ही, किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी.

इसे भी पढ़े -  CG News : छग के 12 DSP बने ASP... पुलिस विभाग ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

मामले में पुलिस ने आरोपी डॉक्टर भारतेंदु केशव श्रीवास को भैंसो गांव से गिरफ्तार करके उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही, तहसीलदार निलंबित, देखिए आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!