वरमाला पर दूल्हे को करीब से देख दुल्हन की निकल गई चीख, कर दिया शादी से इनकार, बोली- लोग उड़ाएंगे मजाक

नई दिल्ली. इंटरनेट पर शादियों के वीडियोज तेजी से वायरल होते हैं और सबसे ज्यादा पसंद भी किए जा रहे हैं. इसी बीच इन दिनों शादी से जुड़ा एक अजब गजब वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. वीडियो में लाल जोड़े में सजी दुल्हन और सेहरा पहना हुआ दूल्हा दिखाई दे रहा है. लेकिन ये क्या ! यहां कोई शादी की रस्में नहीं निभाई जा रही हैं, बल्कि हो रहा है फुल ऑन फैमिली ड्रामा. दरअसल ये पूरा ड्रामा इसलिए हो रहा है क्योंकि शादी के ऐन मौके पर दुल्हन ने दूल्हे को करीब से देखकर रिजेक्ट कर दिया. फिर जो हुआ उसे देखकर आप भी यही कहेंगे, ये क्या हो रहा है भैया.. ये क्या हो रहा है.

 



इस शादी में ना तो रस्में निभाई जा रही हैं और ना ही खुशियों का माहौल नजर आ रहा है, दिखाई दे रहा है तो बस हाई वोल्टेज ड्रामा. दरअसल पूरा मामला जानकर आप हैरान रह जाएंगे. हुआ कुछ ऐसा कि वरमाला के दौरान दुल्हन ने जब दूल्हे को करीब से देखा तो शादी से मुकर गई. दुल्हन ने ये कहकर दूल्हे को रिजेक्ट कर दिया कि लड़का सांवला है, लोग मेरा मजाक उड़ाएंगे. बस फिर क्या था…ये बात सुनते ही दूल्हा बिफर पड़ा और जोर जोर से चिल्लाने लगा.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

वीडियो में आप देख सकते हैं कि, पूरा परिवार दुल्हन के मान मन्नौवल में लगा हुआ है और सब उसे समझाने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं दूल्हा बार-बार एक ही बात कहता दिखाई दे रहा, वो पहनाएगी तो पहनेंगे नहीं तो नहीं पहनेंगे, चाहे उसके लिए जो हो जाए.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को क्राइम तक के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘दुल्हन ने किया शादी से इनकार, कहा दूल्हे का रंग सांवला है लोग मजाक उड़ाएंगे’. इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस हाई वोल्टेज ड्रामा को अब तक 80 हज़ार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं.

वायरल वीडियो को देखकर लोग लड़की को खरी-खोटी सुना रहे हैं. एक ने लिखा, लड़की का मुंह धुलवा दो पता चल जाएगा कौन सांवला है. वहीं दूसरे ने लिखा कि, लड़का लड़की से तो काफी ज्यादा अच्छा लग रहा है. वहीं एक ने लिखा, लड़के के लिए इज्जत बढ़ गई जबरदस्ती की शादी नहीं करना चाहता. तो दूसरे ने लिखा लड़की खुद को तो देख ले पहले

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!