JanjgirChampa Big News : जांजगीर की जिला जेल में विचाराधीन बंदी की संदेहास्पद मौत, परिजन पहुंचे कलेक्टोरेट, कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर की ये मांग… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की जिला जेल में विचाराधीन बंदी की संदेहास्पद मौत के मामले में परिजन ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और 11 बिंदु में जांच करने की मांग की है. इस पर कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने परिजन को जांच कराने का आश्वासन दिया है. ज्ञापन देने के लिए मृतक के बच्चे भी कलेक्टोरेट पहुंचे थे और न्याय दिलाने की तख्ती रखकर जांच की मांग की.

 



दरअसल, जमीन के मामले में धोखाधड़ी के आरोप में चाम्पा के नितेश विरानी को 15 मई को जेल दाखिल किया गया था. अभी जेल में उसकी अचानक तबियत बिगड़ गई. जेल प्रशासन ने परिजन को कोई जानकारी नहीं दी. दूसरे माध्यम से परिजन को सूचना मिली, तब वे जांजगीर के जिला अस्पताल पहुंचे थे. यहां से विचाराधीन बंदी को जेल भेज दिया गया था, वहां तबियत बिगड़ने पर बिलासपुर रेफर किया गया, जहां रास्ते में मौत हो गई.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda DeadBody : सड़क किनारे के गड्ढे में युवक का शव मिला, मौके पर पहुंची FSL और बलौदा पुलिस की टीम...

विचाराधीन बंदी नितेश विरानी की जिला जेल में मौत के बाद परिजन में सदमे में आ गए हैं. उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की हैं.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!