JanjgirChampa Big News : ट्रेन से गिरा युवक, हालात गंभीर, लटिया फाटक के पास हुई घटना, जबलपुर का रहने वाला है घायल युवक

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के लटिया फाटक के पास चलती ट्रेन से पैसेंजर गिर गया है. घटना में उसके सिर पर गंभीर चोट आई है और उसे अकलतरा अस्पताल से बिलासपुर रेफर किया गया है. घायल युवक उपेंद्र ठाकुर, जबलपुर का रहने वाला है और वह अपने पिता के साथ ट्रेन में सफर कर रहा था.

 



मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन कोरबा से जबलपुर के लिए निकली थी. इसी दौरान लटिया फाटक के पास ट्रेन से युवक उमेंद्र ठाकुर गिर गया. सूचना के बाद 108 के MT सुनील कैवर्त्य, एम्बुलेंस के पायलट के साथ पहुंचे और घायल युवक को अकलतरा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालात गंभीर होने पर उसे तत्काल बिलासपुर रेफर कर दिया है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

घायल युवक जबलपुर का रहने वाला है और वह अपने पिता के साथ ट्रेन से जबलपुर जा रहा था, तभी यह घटना हुई है. हालांकि, युवक ट्रेन से कैसे गिरा, यह स्पष्ट नहीं हो सका है. फिलहाल, उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!