BIG TRAIN ACCIDENT : मालगाड़ी और कोरोमंडल एक्सप्रेस की जोरदार भिड़ंत, 30 यात्रियों की मौत, 170 से अधिक लोग घायल, हेल्पलाइन नंबर जारी… कैसे हुआ हादसा…विस्तार से जानिए

ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस (12841-अप) शुक्रवार शाम को बालेश्वर जिला अंतर्गत बाहानगा स्टेशन से दो किमी दूर पनपना के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

 



बता दें कि शुक्रवार को ट्रेन शालीमार से चेन्नई जा रही थी। इसी दौरान शाम करीब 7:05 बजे बाहानगा स्टेशन के पास खड़ी मालगाड़ी पर चढ़ गई, जिससे ट्रेन के 8 डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए।

जारी है बचाव कार्य
अनुमान है कि हादसे में कई यात्रियों की जान चली गई और 170 से अधिक यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बचाव कार्य शुरू किया गया है। रेलवे पुलिस ने स्थानीय सोर व बाहानगा पुलिस तथा फायर ब्रिगेड के साथ पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया है।

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

इसके तहत राहत एवं बचाव कार्य के लिए चार ओड्राफ एवं तीन एनडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची है।

नजदीकी अस्पताल में भेजा
घायलों को बहानगा, सोर और बालेश्वर के नजदीकी अस्पतालों में ले जाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद बचाव कार्य के लिए ओड्राफ की टीम मौके पर पहुंच गई।

विशेष राहत आयुक्त ने बालेश्वर जिलाधिकारी को मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान की निगरानी करने का आदेश दिया गया है

इसी तरह बालेश्वर एसपी को मौके पर पहुंचने को कहा गया है तथा वे घटनास्थल पर दस प्लाटून फोर्स के साथ पहुंच कर बचाव कार्य में जुट गई है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

सरकार ने जारी किये हेल्प लाइन नंबर

खड़गपुर हेल्पलाइन नंबर 8972073925 और 9332392339

बालेश्वर हेल्पलाइन नंबर 8249591559 और 79784183 22

शालीमार हेल्पलाइन नंबर 9903370746।

कैसे हुआ हादसा?
मिली जानकारी के अनुसार मालगाड़ी बाहानगा स्टेशन के सामने रेलवे फाटक के पास लाइन पर खड़ी थी, तभी कोलकाता से आ रही सुपरफास्ट एक्सप्रेस ने तेज रफ्तार में टक्कर मार दी।

रेलवे फाटक बंद होने के कारण दोनों ओर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना के परिणामस्वरूप, 8 कोच पटरी से उतर गए और कई यात्री उनके नीचे फंस गए। अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य में देर हो रही थी।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!