JanjgirChampa Murder FollowUp : महिला और बच्चे की रस्सी से बंधी नग्न लाश मिलने के मामला, पहचान करने और हत्या का सुराग बताने वाले को 5 हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा, 22 दिनों बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डबल मर्डर बनी मिस्ट्री

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के नैला उपथाना क्षेत्र के मुड़पार गांव के मुड़ा नाला के पास अज्ञात महिला और बच्चे की रस्सी से बंधी लाश मिलने के मामले में 22 दिन बाद भी मृतकों की पहचान नहीं हुई है और पुलिस को हत्यारों का कोई सुराग नहीं मिला है. इसके बाद, एसपी विजय अग्रवाल ने पहचान करने और हत्या का सुराग बताने वाले को 5 हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की है.

 



मामले में पुलिस ने महिला और बच्चे की पहचान के लिए इश्तहार भी जारी किया है. साथ ही सीसी टीवी फुटेज खंगाले गए हैं, वहीं कॉल डिटेल के माध्यम से भी सुराग जुटाने में लगी है. दूसरे जिलों के थाना में भी मृतकों के डिटेल भेजे गए हैं, फिर भी पुलिस के हाथ खाली है.

इसे भी पढ़े -  CG News : छग के 12 DSP बने ASP... पुलिस विभाग ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

दरअसल, 15 मई को पुलिस को सूचना मिली थी कि मुड़पार गांव के मुड़ा नाला के पास निर्वस्त्र दो डेडबॉडी पड़ी हुई है और दोनों रस्सी से बंधी हुई है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची थी तो देखा कि 1 महिला और 1 बच्चे के शव रस्सी से बंधे हुए थे. इतना ही नहीं, दोनों डेडबॉडी के साथ 1 खरगोश को भी बांधा गया था, लेकिन अब 22 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को हत्यारों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan News : शिवरीनारायण में महानदी के तट पर हुई गंगा महाआरती, सदगुरु ऋतेश्वर महाराज हुए शामिल...

अभी पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती दोनों मृतकों की पहचान करने की है. मामले में पुलिस के हाथ खाली है और जल्द सुराग जुटाने का दावा पुलिस कर रही है. अब देखना होगा कि पुलिस कब तक मृतकों के पहचान करने में सफल हो पाती है और हत्यारों के बारे में सुराग जुटा पाती है ?

इसे भी पढ़े -  छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही, तहसीलदार निलंबित, देखिए आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!