JanjgirChampa News : महिला को ट्रेन में उठी प्रसव पीड़ा, स्टेशन मास्टर और अकलतरा अस्पताल के डॉक्टर, स्टाफ़ नर्स की सूझबूझ से हुआ प्रसव

जांजगीर-चाम्पा. निजामुद्दीन-रायगढ़ ट्रेन में महिला को प्रसव पीड़ा उठी और अकलतरा स्टेशन मास्टर, अस्पताल के डॉक्टर, स्टाफ़ नर्स की सूझबूझ से नार्मल डिलीवरी महिला की गई है. मामले में जच्चा और बच्चा स्वस्थ है. लोग अब इसकी सराहना कर रहे हैं.

 



दरअसल, एक महिला निजामुद्दीन-रायगढ़ ट्रेन में आ रही थी और इसी दौरान उसे प्रसव पीड़ा होने लगी. इसके बाद अकलतरा स्टेशन में ट्रेन पहुंचने पर स्टेशन मास्टर ने तत्परता दिखाई और तुरंत एम्बुलेंस 108 में कॉल किया. इसके बाद तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा पहुंचाया गया.

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

जहां स्टाफ डॉक्टर और नर्स ने महिला का नॉर्मल डिलीवरी कराई है. इस कार्य में डॉक्टर मितेश कश्यप, स्टाफ नर्स सुचिता टोनी, शीलू राय और विमला कौशिक का योगदान रहा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

Related posts:

error: Content is protected !!