अमरताल के अटल चौक के पास स्थित ट्रांसफार्मर 4-5 दिन से खराब, बिजली ठप्प, ग्रामीणों ने विद्युत मंडल के मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन

जांजगीर. अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के अमरताल के अटल चौक के पास स्थित ट्रांसफॉर्मर खराब होने के कारण विगत दिनों से गाँव के कई घरों में बिजली सप्लाई ठप हो गई है. जिससे ग्रामीण परेशान हैं. जिसे देखते हुए ग्रामीणों ने अकलतरा के विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपकर जल्द सुधार करने की मांग की है। ट्रांसफार्मर कुछ दिन पहले तेज स्पार्किंग के चलते बंद हो गया था। जिससे 4-5 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक नहीं सुधारा गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Balrampur Suspend : पटवारी को निलंबित किया गया, SDM ने आदेश जारी किया...

 

 

 

 

ज्ञापन सौंपते हुए NSUI के छात्र नेता योगेन्द्र सोनवानी ने बताया कि अभी कॉलेज की सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही है। बिजली ना होने के कारण छात्रों को पढ़ने में दिक्कते आ रही है। साथ ही बारिश होने से रात को अंधेरे में जहरीले जीव-जंतुओ का खतरा बना रहता है। ज्ञापन में बिजली की समस्या का समाधान करने व खराब ट्रांसफार्मर की जगह नए व उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की गई जिसे जल्द बदलने की मांग की गई है. इस दौरान सम्मत सिंह डहरिया, गुरुगोविंद सिंह डहरिया, उदल सोनवानी, सोनचरण आजाद, विरेन्द्र धारिया, आरवी सोनी व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

Related posts:

error: Content is protected !!