Rathyatra Big Accident : यहाँ बड़ा हादसा, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, हाईटेंशन बिजली की तार के चपेट में आया रथ, दो दर्जन झुलसे

त्रिपुरा: उत्तर पूर्वी राज्य त्रिपुरा से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. यहाँ के उनाकोटि जिले में बुधवार को बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक हाईटेंशन तार की चपेट में आने के बाद एक रथ में आग लग गई। वहीं करंट की चपेट में आकर छह व्यक्तियों की मौत हो गई जबक‍ि 15 अन्य झुलस गए। पुलिस ने बताया कि भगवान जगन्नाथ के रथ के हाईटेंशन लाइन के छू जाने से इतना बड़ा हादसा हो गया।



इसे भी पढ़े -  Netflix पर दस्तक दे रहा 7 साल पुरानी क्राइम थ्रिलर का सीक्वल, आते ही बन गई मस्ट वॉच

पुलिस ने बताया कि यह घटना भगवान जगन्नाथ के ‘उल्टा रथ यात्रा’ उत्सव के दौरान कुमारघाट इलाके में शाम करीब साढ़े चार बजे हुई। इस त्योहार के दौरान, भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के एक सप्ताह बाद अपने मुख्य मंदिर लौट आते हैं।

वही राज्य के मुख्यमंत्री ने इस पूरे हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है. सीएम माणिक साहा ने कहा है त्रिपुरा के इतिहास में आज तक ऐसी घटना नहीं हुई। जो गंभीर रूप से घायल हैं उन्हें जी.बी. अस्पताल रेफर किया गया है। कुल 7 लोगों की मृत्यु हुई है और 16 लोग घायल हैं।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : बीरभांठा में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, जिला पंचायत सभापति एवं प्रशिक्षण प्रभारी सुशीला सिन्हा रही मौजूद

error: Content is protected !!