Sakti Big News : अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार 3 युवकों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

सक्ती. मालखरौदा थाना क्षेत्र के भेड़ीकोना गांव में अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार 3 युवक की मौत हो गई है. दो युवक को CHC मालखरौदा और एक युवक को CHC डभरा ले जाया गया था, जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित किया है. फिलहाल, मामले में पुलिस जांच कर रही है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रनपोटा गांव के 25 वर्षीय युवक सनी चौहान, 23 वर्षीय युवक अनिल चौहान, रामदास बैरागी बाइक से भेड़ीकोना से रनपोटा की ओर जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार सनी चौहान, अनिल चौहान, रामदास बैरागी को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी,

इसे भी पढ़े -  Janjgir Fraud Arrest : 98 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी केरल से गिरफ्तार, वाट्सएप में APK फ़ाइल भेजकर किया था मोबाइल हैक, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई

जिसके बाद 112 और एंबुलेंस की मदद से घायल दो युवक को CHC मालखरौदा और एक युवक को डभरा CHC ले जाया गया था, जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया है. फिलहाल, मामले में पुलिस ने पंचनाना कार्रवाई कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  CG News : भाजपा किसान मोर्चा हर मतदान केंद्र में गठन करेगा 'किसान मितान', पार्टी ने सम्भाग प्रभारी बनाए... देखिए सूची... इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी...

Related posts:

error: Content is protected !!