Sakti Big News : शराबबंदी को लेकर आबकारी मंत्री कवासी लखमा का बड़ा बयान, शराबबंदी को BJP मुद्दा बनाएगी तो… नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल के इस बयान पर कहा… पढ़िए…

सक्ती. चंद्रपुर विधानसभा के रामभांठा गांव में बूथ चलो अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में आबकारी मंत्री कवासी लखमा पहुंचे. इस मौके पर चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव भी मौजूद थे. इस दौरान मंत्री लखमा ने बड़ा बयान दिया है और कहा है कि छत्तीसगढ़ में शराबबंदी को मुद्दा बनाने पर बीजेपी खुद हारेगी. बस्तर और सरगुजा संभाग पर शराबबंदी नहीं होगी. पूरे छत्तीसगढ़ के लिए समीक्षा की जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बयान पर मंत्री लखमा ने पलटवार करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष का न दांत है, न मुंह है. टीएस सिंहदेव के उप मुख्यमंत्री बनने से पार्टी मजबूत होगी. यह कांग्रेस पार्टी और हाईकमान का अंदरूनी मामला है. बीजेपी के पेट में क्यों दर्द हो रहा है ?

इस मौके पर नगर पंचायत डभरा के अध्यक्ष प्रीतम अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि ताराचंद साहू, दयाल सोनी, नगर पंचायत चंद्रपुर के एल्डरमेन आयुष अग्रवाल सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!