JanjgirChampa Politics : चाम्पा में सट्टा मामले में कार्रवाई के बाद सियासत शुरू, कांग्रेस विधायक ने कहा, ‘भाजपा कार्यकर्ता पर कार्रवाई हुई तो सत्ताधारी दल के नेता बचाने पहुंच गए थे थाना, अफसरों को फोन भी किया गया, CM का स्वागत करते नजर आया सट्टेबाज’, भाजपा प्रवक्ता ने कहा, ‘कांग्रेस अपने गिरेबां में झांके’

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा पुलिस द्वारा सट्टा के मामले में शिवाजी राव इंगले की गिरफ्तारी के बाद सियासत तेज हो गई है. कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप ने कहा है कि सट्टा मामले में जो आरोपी पकड़ा गया है, वह भाजपा का कार्यकर्ता है. सीएम के कार्यक्रम में स्वागत करने पहुंचा था और पार्टी की गतिविधि में शामिल रहता है. विधायक ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते यह भी कहा है कि सत्ताधारी दल के नेता, सट्टा मामले में पकड़े गए आरोपी को बचाने में लगे थे और थाना तक पहुंचे थे, कुछ नेताओं ने अफसरों को फोन भी किया था. इस तरह सत्ताधारी दल के नेता, सट्टेबाजों को संरक्षण दे रहे हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Accident Death : नाला के पास मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार पलटी, एक युवक की मौत, 2 युवकों को सामान्य चोट, दो दिन पहले ही खरीदा था सेकंड हैंड कार...

इधर, कांग्रेस विधायक के बयान पर भाजपा के जिला प्रवक्ता विकास शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस को अपने गिरेबां में झांकना चाहिए. सीएम के साथ फोटो खींचा लेने से कोई भाजपा का कार्यकर्ता-नेता नहीं हो जाता.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Accident Death : भारत माला में बाइक सवार मवेशी से टकराया, बाइक सवार की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!