Sakti Big News : किराना व्यापारी से हुई 20 लाख रूपये की लूट, बदमाशों ने व्यापारी और वर्कर को धक्का देकर गिराया, देर रात से सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी पुलिस

सक्ती. सक्ती थाना क्षेत्र के आडिल पुल के आगे मोहंदीकला के पास किराना व्यापारी से 20 लाख रूपये की लूट हुई है. 3 बदमाशों ने व्यापारी और वर्कर को बाईक से धक्का देकर गिराया और रूपये लेकर फरार हो गए हैं. मामले में पुलिस देर रात तक सीसीटीवी खंगाल रही है, लेकिन पुलिस के हाथ अभी भी खाली है और कोई सुराग नहीं जुटा पाई है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : मनी लांड्रिंग के नाम पर डिजिटल अरेस्ट, फिर ट्रांसफर करा लिया 32 लाख, सीबीआई के नाम पर डराकर 24 घण्टे किया था डिजिटल अरेस्ट, अब आरोपी गिरफ्तार, पंजाब का है आरोपी...

पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार, किराना व्यापारी भरत अटवानी और उसका वर्कर राजेश यादव, मालखरौदा की तरफ से पैसे वसूली करके सक्ती जा रहे थे. तभी, आडिल पुल के आगे मोहंदीकला के पास तीन बदमाशों ने धक्का देकर किराना व्यापारी और वर्कर को गिराया और रूपये से भरा थैला लेकर भाग गए. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और देर रात से सीसीटीवी टीवी फुटेज खंगाल रहीं थी, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिली है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Arrest : 11 केवी के 450 किलो सिल्वर तार की चोरी करने वाले सहित खरीददार 5 आरोपी गिरफ्तार, रायपुर से हुई खरीददार की गिरफ्तारी, चोरी का सामान और पिकअप जब्त

Related posts:

error: Content is protected !!