Sakti Thief Arrest : चोरी की 10 बाइक के साथ 4 आरोपी युवक, पुलिस की विशेष टीम की कार्रवाई

सक्ती. अड़भार चौकी पुलिस और सक्ती पुलिस की विशेष टीम में चोरी की 10 बाइक के साथ 4 आरोपी युवक सूरज यादव, विजय दास महंत, अविनाश लहरे और आशीष जाटवर को पकड़ा है. चारों युवक को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया है.



अड़भार चौकी प्रभारी योगेश पटेल ने बताया कि कोरबा जिले के सूरज यादव और बोड़सरा के विजय दास महंत के द्वारा अड़भार में चोरी की बाइक बिक्री करने आने की सूचना मुखबिर से प्राप्त हुई थी. इसके बाद पुलिस ने युवकों को पकड़ा और आरोपी चारों युवकों को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Accident Death : वाहन ने बाइक सवार शख्स को कुचला, मौके पर ही हुई मौत, पुलिस कर रही जांच...

error: Content is protected !!