Janjgir Thief : बिल्डर के घर में चोरों ने धावा बोला, 10 लाख की चोरी की, लगातार चोरी की घटना से उठे सवाल, पुलिस को रोज चुनौती दे रहे बदमाश

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के वार्ड 18 स्थित बिल्डर के सूने घर में चोरों ने धावा बोल दिया और 1 लाख 73 हजार, सोने-चांदी जेवरात के साथ 10 लाख की चोरी की है. जांजगीर थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटना हो रही है और पुलिस को चोरों के द्वारा लगातार चुनौती दी जा रही है. चोरी की बड़ी वारदात के बाद डॉग स्क्वायड और FSL की टीम मौके पर पहुंची और मामले में तफ़्तीश कर रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Rescue : बड़ी नहर नहाने के दौरान मां, बेटी तेज बहाव में बह गई, 3 युवकों ने बचाई दोनों की जान, खुद की जान की परवाह किए बगैर नहर में कूद गए थे युवक...

जांजगीर के वार्ड 18 निवासी आशीष गौरहा, अपने परिवार के साथ अमरकंटक गया हुआ था और घर में कोई नहीं था. चोरों ने इसका फायदा उठाया और दरवाजों की कुंडी, ताला तोड़कर भीतर घुसे. कमरे के भीतर आलमारी में रखे नगद 1 लाख 73 हजार और सोने-जेवरात को चोरों ने पार कर दिया है. खास बात यह है कि जिले में लगातार चोरी की घटना हो रही है और पुलिस के लंबे हाथ से चोर दूर हैं. रोज चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को लगातार चोर चुनौती दे रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman Samaroh Today : खरौद में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' आज, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!