Sex Championship: क्या स्वीडन में सेक्स को मिल गया है खेल का दर्जा, होने जा रही चैंपियनशिप? जानें वायरल न्यूज की सच्चाई

नई दिल्ली: इंटरनेट पर पिछले कुछ दिनों से एक अजीबोगरीब खबर चल रही है। इसमें कहा जा है कि स्वीडन में सेक्स को स्पोर्ट्स (Sex Sports) का दर्जा मिल गया है। 8 जून से इसकी एक चैंपियनशिप (Sex Championship) भी शुरू हो रही है। रिपोर्ट में कहा गया था कि प्रतिभागियों को हर दिन छह घंटे तक प्रतिस्पर्धा करनी होगी। लेकिन स्वीडन के न्यूज आउटलेट गोटरबोर्ग्स-पोस्टेन के अनुसार यह खबर गलत है।

 



खारिज हो गया था आवेदन

ये बात सही है कि स्वीडन में सेक्स चैंपियनशिप शुरू करने की कोशिश की गई थी। स्वीडिश आउटलेट के अनुसार देश में एक फेडरेशन ऑफ सेक्स है और इसके प्रमुख ड्रैगन ब्रैक्टिक सेक्स चैंपियनशिप आयोजित करने की योजना बनाई थी। इसका उद्देश्य इंसानों के फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर सेक्स का असर समझाना था। इसके लिए फेडरेशन ने नेशनल स्पोर्ट्स कन्फेडरेशन का हिस्सा बनने के लिए आवेदन किया था, लेकिन उसे अनुमति नहीं मिली। उन्होंने जनवरी में आवेदन किया था लेकिन इसे खारिज कर दिया गया क्योंकि यह अधूरा था और कुछ आवश्यकताओं को पूरा नहीं करता था।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

क्या थी चैंपियनशिप की खबर

रिपोर्ट में दावा किया गया था की 20 लोगों ने चैंपियनशिप के लिए रजिस्ट्रेशन भी करवाया है। 16 अलग-अलग श्रेणी में मुकाबला होने की बात कही गई थी। हर मुकाबले में प्रतिभागी को 5 से 10 पॉइंट मिले। अंत में सबसे ज्यादा पॉइंट वाली जोड़ी को विजेता घोषित किया जाता है। यह टूर्नामेंट स्वीडन के गोथेनबर्ग शहर में होने की बात थी।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!