The Archies Teaser: सुहाना खान की ‘द आर्चीज’ का टीजर रिलीज, 60s के प्यार और ब्रेकअप की कहानी में खो जाएंगे आप

नई दिल्ली. मोस्ट अवेटेड ओटीटी फिल्मों में से एक ‘द आर्चीज’ (The Archies) का टीजर रिलीज हो गया है। ये फिल्म लंबे समय से चर्चा में है। इसकी वजह बी-टाउन के फेमस स्टार किड्स हैं। मूवी में शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की लाडली बेटी सुहाना खान, अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के नाती अगस्त्य नंदा और बोनी कपूर (Boney Kapoor) की बेटी खुशी कपूर लीड रोल में हैं।

 



द आर्चीज का टीजर हुआ आउट
रविवार को नेटफ्लिक्स ने जोया अख्तर की निर्देशित फिल्म ‘द आर्चीज’ का टीजर रिलीज किया है। टीजर में 60 के दशक के प्यार, फन, रोमांस और ब्रेकअप की कहानी दिखाई गई है। टीजर की शुरुआत एक सुंदर हिल स्टेशन रिवरडेल से होती है। फिर सुहाना खान (Suhana Khan), खुशी कपूर (Khushi Kapoor) और अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) अपने 60s के स्टाइल में थिरकते और मस्ती करते हुए नजर आए।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

प्यार-ब्रेकअप की दिखेगी झलक
स्कूल की मस्ती से शुरू हुई कहानी धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो जाती है और फिर होता है हार्ट ब्रेकिंग ब्रेकअप। सुहाना खान और अगस्त्य नंदा की जोड़ी भी मजेदार है। फिल्म में सुहाना ‘वेरोनिका’, खुशी ‘बेट्टी’ और अगस्त्य ‘आर्ची’ का किरदार निभा रहे हैं। रेट्रो लुक में तीनों बहुत अच्छे लग रहे हैं। टीजर को लोगों का भी बहुत प्यार मिल रहा है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

नेटफ्लिक्स के ‘टुडुम’ इवेंट ब्राजील में आयोजित हुआ, जहां ‘द आर्चीज’ की स्टार कास्ट भी पहुंची थी। इस दौरान सभी स्टार कास्ट रेट्रो लुक में नजर आई। इसी इवेंट में उनका टीजर पहली बार दिखाया गया था।

कहां रिलीज होगी द आर्चीज?
‘ए टाइगर बेबी प्रोडक्शन’ के बैनर तले बनी ‘द आर्चीज’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। हालांकि, मूवी कब रिलीज होगी, इसकी तारीख अभी तक सामने नहीं आई है। यह ‘आर्ची कॉमिक्स’ पर बनी है। फिलहाल, SRK की लाडली सुहाना की डेब्यू फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

Related posts:

error: Content is protected !!