डिस्कवरी प्लस की वो पांच सीरीज, जो दर्शाती हैं भारत का इतिहास, तुरंत देख डालें ये डॉक्युमेंट्रीज Historical Series

नई दिल्ली. भारत का इतिहास, संस्कृति और विभिन्नता में एकता ही है, जो इस देश को खूबसूरत बनाता है। अगर आप इस देश की संस्कृति और इतिहास से रूबरू होना चाहता हैं तो ऐसी कई वेब सीरीज मौजूद हैं, जो आपको हिंदुस्तान की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दुनिया में ले जाएंगी।



‘डिस्कवरी+’ एक ऐसा ओटीटी प्लेटफॉर्म है, जो डॉक्युमेंट्री सीरीज के जरिए आपको भारत की विरासत की झलक दिखाता है। आइए आपको ‘डिस्कवरी +’ पर मौजूद ऐसी वेब सीरीज के बारे में बताते हैं, जिसमें आपको भारत की सुंदर कहानियां जानने को मिलेंगी।

मनोज मुंतशिर शुक्ला से जाने वडनगर का इतिहास
भारत के सबसे पुराने जीवित शहरों में से एक वडनगर पर आधारित डॉक्यु-सीरीज ‘अनंत अनादिह वडनगर’ को वैभव मुथा ने निर्देशित किया है। सीरीज में वडनगर के शानदार अतीत और सतत विकास की यात्रा को दिखाया गया है। मनोज मुंतशिर शुक्ला ने शहर की शानदार कलाकृतियों, विजयी स्मारकों, हलचल भरे बाजारों और प्रसिद्ध पुरातत्वविदों के बारे में बताया है। ये इसी साल 7 जून 2023 को डिस्कवरी+ पर रिलीज हुई है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : घायलों को अस्पताल पहुंचाकर जान बचाने के लिए अकलतरा के पारस साहू हुए सम्मानित

भारत की 75 साल की खूबसूरत जर्नी

पिछले साल भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर डिस्कवरी + ने ‘द जर्नी ऑफ इंडिया’ नाम से फिल्मों का एक सेट दर्शकों के लिए प्रस्तुत किया, जिसमें अमिताभ बच्चन भारत की आस्था और आध्यात्मिकता से लेकर एक्शन से भरपूर सिनेमा तक, प्रगति से शिल्प कौशल तक, प्रतिष्ठित व्यंजन से लेकर तेजी से बढ़ते उद्योग तक के बारे में बताते हैं।

क्या है सिनौली का राज?

अगर आपको इतिहास के बारे में जानना पसंद करते हैं तो ‘सीक्रेट्स ऑफ सिनौली’ सीरीज को जरूर देखना चाहिए। सीरीज की कहानी सिनौली दफन स्थल पर 2018 की खुदाई पर आधारित है। सिनौली दिल्ली से 67 किमी दूर उत्तर प्रदेश के बागपत में स्थित है। नीरज पांडे की निर्देशित और मनोज बाजपेयी द्वारा प्रस्तुत डॉक्युमेंट्री में आपको सिनौली का इतिहास देखने को मिलेगा, जो 4000 साल से भी ज्यादा पुराना है। यहां खुदाई में एक रथ और कुछ मेटल्स मिले थे।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : घायलों को अस्पताल पहुंचाकर जान बचाने के लिए अकलतरा के पारस साहू हुए सम्मानित

क्या है कोहिनूर की कहानी?

दुनिया के सबसे मशहूर हीरा ‘कोहिनूर’ पर आधारित डॉक्युमेंट्री ‘सीक्रेट्स ऑफ कोह-ए-नूर’ को नीरज पांडे ने निर्देशित किया है, जबकि इसको मनोज बाजपेयी ने प्रस्तुत किया है। इस सीरीज में कोहिनूर के इतिहास और रहस्यों के बारे में बताया गया है। कई सम्राटों के कब्जे में होने से लेकर ब्रिटिश क्राउन पर उतरने तक, ये सीरीज आपको कोहिनूर की कहानी को जड़ से समझने में मदद करेगी।

जानिए ‘रामायण’ की अनसुलझी कहानी
डिस्कवरी+ की सीरीज ‘लीजेंड्स ऑफ द रामायण’ में दुनिया की सबसे महान कहानियों के बारे में बताया गया है। अवॉर्ड विनिंग राइटर अमीश त्रिपाठी ‘रामायण’ की आसपास की ऐसी प्राचीन कहानियों और मिथकों के बारे में गहराई से बताते हैं, जिनकी कहानी अभी तक सुलझाई नहीं जा सकी है। वह भारत के इतिहास, संस्कृति और सामाजिक विविधताओं को प्रदर्शित करने के लिए भारत और श्रीलंका के प्रमुख शहरों की यात्रा करते हैं। इस सीरीज के तीन पार्ट हैं

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : घायलों को अस्पताल पहुंचाकर जान बचाने के लिए अकलतरा के पारस साहू हुए सम्मानित

error: Content is protected !!