Weight Loss Tips : गर्मियों में खाएं इन 5 आटे की रोटियां, वजन होगा कम और मिलेंगे कई फायदे

नई दिल्ली. वजन कम करने के लिए गर्मियों का मौसम सबसे बेहतरीन माना जाता है। इस मौसम में मोटापा कम करने के लिए आपको खानपान पर ध्यान देने की ज्यादा जरूरत पड़ती है। गर्मियों में आप अपनी डाइट में बदलाव कर आसानी से वजन कंट्रोल कर सकते हैं। इस मौसम में पानी वाले फल सबसे ज्यादा मिलते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ वजन कम करने में भी मदद करते हैं। इसके अलावा वेट लॉस के लिए डाइट में इन 5 तरह के आटे की रोटियां भी शामिल कर सकते हैं।



जौ की रोटी
जौ में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा जौ में डाइटरी फाइबर, कॉपर, मैंगनीज, प्रोटीन, सोडियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में जौ की रोटी जरूर शामिल करें। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और बार-बार भूख भी नहीं लगती है। इसमें कैलोरी भी काफी कम होती है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : दर्राभांठा में नरेगा के तहत चल रहे तालाब गहरीकरण एवं पचरी निर्माण कार्य, तालाब के बीच वरुण देव की खंभा की गई स्थापना, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने की पूजा-अर्चना

मक्के की रोटी
गेहूं के तुलना में मक्के की आटे में कम कैलोरी होती है। इसलिए आप इस आटे को वेट लॉस जर्नी में शामिल कर सकते हैं। इसमें प्रोटीन, आयरन, फास्फोरस, जिंक और कई विटामिन भी पाए जाते हैं। यह आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा यह कई बीमारियों से बचाता है। ग्लूटन फ्री डाइट वालों के लिए मक्का शानदार ऑप्शन है।

रागी का आटा
रागी के आटे में फैट की मात्रा कम होती है। इसके अलावा रागी के आटे में डाइटरी फाइबर, कैल्शियम, प्रोटीन, पोटैशियम, आयरन भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। वजन कम करने के लिए गेहूं के आटे की जगह आप रागी के आटा का सेवन कर सकते हैं। इससे वजन कम होने में मदद मिल सकती है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलमी गांव में युवा समिति के द्वारा आयोजित KPL प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, फाइनल मुकाबले में कचन्दा की टीम ने ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये जीती, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, जनपद सदस्य जितेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एकलव्य चंद्रा हुए शामिल

सोया आटा
सोयाबीन का इस्तेमाल कर सोया आटा तैयार किया जाता है। इसमें ओमेगा -3 फैटी एसिड पाया जाता है। सोया आटा में लो फैट होता है। वजन कम करने के लिए आप अपनी डाइट में सोया आटा की रोटियां शामिल कर सकते हैं।

चोकर की रोटी
गेहूं के आटे में चोकर की मात्रा काफी अधिक होता है। ये चोकर गेहूं के छिलके से बनता है। गेहूं के आटे को छानने पर जो भूसी निकलती है, उसे चोकर कहा जाता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो चोकर की रोटी खा सकते हैं। चोकर वाले आटे की रोटी खाने से सेहत को कई फायदे भी मिलते हैं। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो कब्ज को दूर करने में मदद करता है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें। खबर सीजी न्यूज इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता

इसे भी पढ़े -  Sakti News : दर्राभांठा में नरेगा के तहत चल रहे तालाब गहरीकरण एवं पचरी निर्माण कार्य, तालाब के बीच वरुण देव की खंभा की गई स्थापना, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने की पूजा-अर्चना

error: Content is protected !!