Women’s Ashes: Tammy Beaumont ने टेस्ट मैच में जड़ा दोहरा शतक, बनीं ऐसा करने वाली पहली इंग्लिश महिला क्रिकेटर

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच इस वक्त एशेज सीरीज का एकमात्र टेस्ट खेला जा रहा है। 24 जून को मैच के तीसरे दिन के खेल में इंग्लैंड टीम 463 रन बनाकर पहली पारी में ऑलआउट हुई। इंग्लैंड की तरफ से टैमी ब्यूमोंट का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने एकमात्र टेस्ट में दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया। बता दें कि टैमी ब्यूमोंट में ये कारनामा करने वाली इंग्लैंड की पहली क्रिकेटर बनी।



टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाली पहली इंग्लिश क्रिकेटर बनीं Tammy Beaumont
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टैमी ब्लयूमोंट (Tammy Beaumont) ने 331 गेंदों में 208 रनों की पारी खेली, जिसमें 27 चौके शामिल थे। टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाली वह पहली इंग्लिश महिला क्रिकेटर बन गई है। इसके अलावा टेस्ट में ओवरऑल ऐसा कारनामा करने वाली वह आठवीं महिला खिलाड़ी बन गई है

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता एवं समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से युवक का होगा इलाज, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से 12.50 लाख की मिली स्वीकृति, पूर्व में भी कई जरूरतमंदों दिला चुके हैं सहयोग

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 473 रन बनाए थे। इस तरह अब उन्हें 10 रन की बढ़त मिली है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने कर टीम ने बिना किसी विकेट नुकसान के 82 रन बना लिए और अब टीम को जीत के लिए 92 रन की दरकार है।

बता दें कि तीसरे दिन इंग्लैंड ने पहली पारी में 218 रन से आगे खेलना जारी किया था। तीसरे दिन की शुरुआत टैमी ब्यूमोंट (100) और नेट सीवर (41) ने की। तीसरे दिन का पहला झटका नेट सीवर के रूप में लगा। वह 78 रन पर आउट हो गई। इसके बाद ब्यूमोंट ने टीम की पारी को संभाला।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : मालखरौदा के सद्भावना भवन में आयोजित 'महिला सम्मान' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को प्रशस्ति पत्र व प्रोत्साहन राशि देकर किया गया सम्मानित

एश्ले गार्डनर को मिले 4 विकेट
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर ने कुल 4 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा ताहलिया मैक्ग्रा को 3 सफलता मिली। वहीं, एलिस पैरी, एनाबेल सदरलैंड और डार्सी ब्राउन को 1-1 सफलता मिली।

error: Content is protected !!