बड़ी फैमिली के लिए ये 10 SUV और MPV हैं जबरदस्त, शानदार फीचर्स के साथ कंफर्ट भी धांसू

भारत में बड़ी फैमिली कार की बंपर डिमांड है और ऐसे में कार कंपनियां अब एक से बढ़कर एक बड़ी एसयूवी और एमपीवी ला रही है। मारुति सुजुकी भी अगले महीने अपनी नई प्रीमियम एमपीवी इनविक्टो ला रही है। फिलहाल इंडियन मार्केट में अच्छे लुक-फीचर्स और बेहतर पावरट्रेन के साथ ही कंफर्ट के मामले में मारुति सुजुकी, टोयोटा, किआ मोटर्स, हुंडई, एमजी मोटर और महिंद्रा के साथ ही टाटा जैसी कंपनियों ने 7 सीटर एसयूवी और एमपीवी लॉन्च की है। आइए, आपको 10 ऐसी पॉपुलर 7 सीटर गाड़ियों के बारे में बताते हैं, जिसे देखकर आपकी फैमिली के सदस्य खुश हो जाएंगे और कहेंगे कि चलो कहीं घूमकर आते हैं।

 



कम दाम में अच्छी 7 सीटर कार है मारुति सुजुकी अर्टिगा
भारतीय बाजार में बिक रहीं किफायती 7 सीटर कारों की बात करें तो मारुति अर्टिगा (Maruti Ertiga) लोगों को खूब पसंद आती है और इसकी एक्स शोरूम प्राइस 8.64 लाख रुपये से लेकर 13.08 लाख रुपये तक है। वहीं, मारुति सुजुकी एक्सएल6 (Maruti XL6) की एक्स शोरूम प्राइस 11.56 लाख रुपये से लेकर 14.82 लाख रुपये तक है। किआ मोटर्स की पॉपुलर एमपीवी कारेन्स (Kia Carens) की एक्स शोरूम प्राइस 10.45 लाख रुपये से लेकर 18.90 लाख रुपये तक है।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

हुंडई, महिंद्रा और टाटा की 7 सीटर एसयूवी
हुंडई मोटर इंडिया की पॉपुलर 7 सीटर एसयूवी अल्कजार (Hyundai Alcazar) की एक्स शोरूम प्राइस 16.77 लाख रुपये से लेकर 21.13 लाख रुपये तक है। वहीं, टाटा मोटर्स की पावरफुल 6 सीटर एसयूवी सफारी (Tata Safari) की एक्स शोरूम प्राइस 15.65 लाख रुपये से लेकर 25.02 लाख रुपये तक है। महिंद्रा की धांसू 5-7 सीटर एसयूवी एक्सयूवी700 (Mahindra XUV700) की एक्स शोरूम प्राइस 14.01 लाख रुपये से लेकर 26.18 लाख रुपये तक है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

Mahindra Scorpio N Customer Review|| अब है Big Daddy को केयर की ज़रूरत

टोयोटा और एमजी की पावरफुल गाड़ियां
टॉप सेलिंग 7 सीटर प्रीमियम एमपीवी में से एक टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस (Toyota Innova Hycross) की एक्स शोरूम प्राइस 18.55 लाख रुपये से लेकर 29.99 लाख रुपये तक है। पावरफुल 7 सीटर एसयूवी खरीदने वालों के लिए टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) धांसू विकल्प है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 32.59 लाख रुपये से लेकर 50.34 लाख रुपये तक है। ग्राहकों को 6-7 सीटर ऑप्शन में शानदार एसयूवी एमजी ग्लॉस्टर (MG Gloster) भी मिल जाएगी, जिसकी एक्स शोरूम प्राइस 38.08 लाख रुपये से लेकर 43.08 लाख रुपये तक है। एमजी की नई हेक्टर प्लस (MG Hector Plus) की एक्स शोरूम कीमत 18 लाख रुपये से लेकर 22.97 लाख रुपये तक है

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!