Akaltara News : बसपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विनोद शर्मा ने किया डोर टू डोर जनसम्पर्क

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा विधानसभा में गांव-गांव चलो अभियान के तहत बसपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विनोद शर्मा ने डोर टू डोर जनसंपर्क किया और बसपा की सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की नीति के तहत भाई चारा बनाते हुए बसपा की सरकार बनने पर सरकार की प्राथमिकता और संकल्प लोगों को बताया.

 



उन्होंने बताया कि बसपा की सरकार बनती है तो प्रत्येक किसानों की सम्पूर्ण उपज धान को चार हजार रुपये क्विंटल की दर से हर पंचायत को सोसायटी बना कर खरीदा जाएगा. परिवार में कन्या के जन्म होने पर बीस हजार की राशि उसके नाम जमा की जावेगी, जो 18 वर्ष पूर्ण होने पर तीन लाख होगी. प्रत्येक ग्राम पंचायत में इंग्लिश मीडियम स्कूल खोला जायेगा. राज्य में महिलाओं के लिए व सभी वर्ग के गरीब बच्चो के लिए प्रतियोगी परीक्षा में आने जाने के लिए बस सेवा फ्री की जावेगी.

इसे भी पढ़े -  Korba Suspend Big News : पटवारी सस्पेंड, कलेक्टर ने की कार्रवाई, आदेश जारी...

सभी वर्ग के गरीब छात्रों को फ्री शिक्षा का अधिकार दिया जायेगा. प्राथमिक, माध्यमिक, हायर सेकंडरी व कालेज के साथ साथ उच्च स्तर की शिक्षा भी फ्री दी जावेगी. सभी पेंशनधारी वृद्धा, विधवा, विकलांग आदि को 2000 रुपये प्रतिमाह दिया जावेगा. कोटवारों को जमीन का मालिकाना हक व शासकीय कर्मचारी का दर्जा दिया जावेगा. उक्त सभी योजनाएं बसपा सरकार की प्राथमिकता में रहेगी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

बसपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने घर घर जाकर उक्त योजनाओं के बारे मे बताया और बसपा के लिए आशीर्वाद मांगा. उक्त अभियान के तहत बसपा विधानसभा कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

Related posts:

error: Content is protected !!