Akaltara News : कर्नाटक राज्य में आचार्य काम कुमार नंदी मुनिराज की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च

जांजगीर-चाम्पा. जैन समाज अकलतरा के द्वारा नगर में कैंडल मार्च निकालने के साथ-साथ जैन मंदिर परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक मंच के अध्यक्ष रमेन्द्र सिंह चौहान, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य मंजू सिंह, बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ विनोद शर्मा, मुस्लिम समाज के अध्यक्ष मोहम्मद इमरान खान, सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष विनोद द्विवेदी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कमल केडिया, युवा चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष गोपेश तुलस्यान, वेलविशर फाउंडेशन संस्था के अध्यक्ष अविनाश सिंह, सचिव चिराग शर्मा , युवा कांग्रेस नेता अमित केडिया, एनएसयूआई प्रदेश संयोजक राजकुमार सिंह, बलौदा एवं अकलतरा जैन समाज के लोगों के द्वारा उपस्थित होकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार से मुनि महाराज की हत्या की जांच के साथ-साथ दोषियों के ऊपर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई.

 



इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!