14 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर चमका ये स्टार, दे डाली सुपरहिट फिल्म, हाथ मलते रह गए अक्षय, सैफ और अभिषेक

नई दिल्ली. रणबीर कपूर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. मूवी में सोनम कपूर के साथ उनकी जोड़ी नजर आई थी. हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाई पाई थी. साल 2007 में रणबीर कपूर की डेब्यू फिल्म डिजास्टर साबित हुई थी.

 



इसके बाद रणबीर कपूर ने ‘बचना ऐ हसीनों’ (2008) और ‘वेक अप सिड’ (2009) जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन दोनों ही फिल्में सेमी हिट साबित हुईं. रणबीर कपूर को अभी भी अपने करियर को चमकाने के लिए एक सुपरहिट फिल्म की जरूरत थी.

साल 2009 में रणबीर कपूर के हाथ लगी ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ फिल्म. इस मूवी में उन्होंने कैटरीना कैफ के साथ काम किया था. ये मूवी उस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई. बॉक्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, 44 करोड़ में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ का कलेक्शन किया था. इस मूवी ने रणबीर कपूर को रातोंरात सुपरस्टार बना दिया था.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

उसी साल अक्षय कुमार की फिल्म ‘दे दना दन’, ‘कमबख्त इश्क’ और ब्लू रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी. वहीं, अभिषेक बच्चन की ‘दिल्ली 6’ और सैफ अली खान की ‘कुर्बान’ फ्लॉप हुई थी, लेकिन रणबीर कपूर बॉक्स ऑफिस पर छा गए थे.

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

अब रणबीर कपूर अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जो बनकर तैयार हो गई है. ये फिल्म 1 दिसंबर, 2023 को थिएटर्स में दस्तक देगी. पहले ये फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कुछ दिनों पहले मेकर्स ने सनी देओल की ‘गदर 2’ और अक्षय कुमार की ‘ओएमजी 2’ से क्लैश से बचने के लिए फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया.

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!