BIG BUS ACCIDENT : अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी यात्रियों से भरी बस, 27 लोगों की दर्दनाक मौत, एक दर्जन से ज्यादा घायल

मैक्सिको। मैक्सिको के दक्षिणी राज्य ओक्साका में बुधवार देर रात एक सड़क हादसा हो गया। यहां एक बस खाई में जा गिरी। इस हादसे में 27 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक में एक साल का बच्चा भी शामिल है। जबकि 17 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है



जानकारी के अनुसार, बस मैक्सिको सिटी से ओक्साका के योसनडुआ की तरफ जा रही थी, जब मगडालेना पेनास्को गांव के पास हादसा हुआ। इसकी पुष्टि ओक्साका के गवर्नर ने भी ट्विटर पर की। मृतकों में 13 पुरुष, 13 महिलाएं और एक साल का बच्चा शामिल है। उन्होंने बताया कि मृतकों ये आंकड़ा शुरुआती है। ये बढ़ भी सकता है।

इसे भी पढ़े -  CG Road Accident: कोबरा बटालियन के जवानों के साथ हुआ भयावह हादसा, ट्रक की टक्कर ने छीन ली 4 जिंदगियां

ओक्साका के गवर्नर सॉलोमन जारा ने दुर्घटना पर दुख जताया है। वहीं विभिन्न एजेंसियों को पीड़ितों की देखभाल के लिए घटनास्थल पर जाने का आदेश दिया है। उन्होंने ट्वीट किया, “मैंने सरकार, स्वास्थ्य, सार्वजनिक सुरक्षा, कल्याण, टेक्वियो और समावेशन, नागरिक सुरक्षा, साथ ही डीआईएफ के सचिवों को सटीक निर्देश दिए हैं ताकि वे मौके पर पहंचे और इस भयानक दुर्घटना से प्रभावित लोगों की मदद करें।”

इसे भी पढ़े -  Rudraksha Rules: रुद्राक्ष धारण करने से पहले सावधान! जानें असली और नकली में फर्क

error: Content is protected !!