Gas Leak Accident : एक बस्ती में जहरीली गैस रिसाव होने से 24 लोगों की मौत, मची अफरातफरी

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग की एक बस्ती में एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 24 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में कई लोग घायल हो गए है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार यहां गैसे रिसाव होने की वजह से ये हादसा हुआ।

 



जोहान्सबर्ग के बोक्सबर्ग उपनगर के पास स्थित एक अनौपचारिक बस्ती का है। सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव में जुट गई है। अधिकारियों ने एंबुलेंस की मदद से लोगों को अस्पताल पहुंचाया है।

इसे भी पढ़े -  Champa News : कोसमंदा गांव में सफाई अभियान चलाया गया, सरपंच, पंच, मितानिन, आंगनबाड़ी सहायिका, सफाई कर्मचारी सहित अन्य लोग हुए शामिल

मिली जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार करीब रात 8 बजे की है। आपातकालीन सेवा के प्रवक्ता ने बताया बुधवार देर रात आपातकालीन सेवाओं को गैस ब्लास्ट के बारे में रात 8 बजे के आसपास एक कॉल मिली, लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें पता चला कि यह एक सिलेंडर से गैस रिसाव था, जिसमें जहरीली गैस थी।

इसे भी पढ़े -  Champa News : कोसमंदा गांव में सफाई अभियान चलाया गया, सरपंच, पंच, मितानिन, आंगनबाड़ी सहायिका, सफाई कर्मचारी सहित अन्य लोग हुए शामिल

South Africa: 24 dead in Boksburg following suspected gas inhalation

Read @ANI Story | https://t.co/npvIluqYbe#SouthAfrica #GasLeak #Boksburg pic.twitter.com/RfpRgnWaty

— ANI Digital (@ani_digital)

error: Content is protected !!